बोले – अंचलाधिकारी 20 दिनों के अंदर वीर कुंवर सिंह के भूमि को पैमाइश कराकर सौंपें रिपोर्ट

बिहार विधानसभा पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति सत्यदेव राम ने वीर कुंवर सिंह किला परिसर का किया निरीक्षण

बोले – अंचलाधिकारी 20 दिनों के अंदर वीर कुंवर सिंह के भूमि को पैमाइश कराकर सौंपें रिपोर्ट

 

 

वीर कुंवर सिंह के किला परिसर में बिहार विधानसभा पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति सत्यदेव राम पहुंचे इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक राम विसुन सिंह लोहिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार, नगर पंचायत के जेई रोशन कुमार पांडे, शामिल रहे इस दौरान सभापति ने पूरे किला परिसर का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से हमने सुन रखा है वीर कुंवर सिंह के बारे में 1857 के योद्धा की जन्म भूमि है हम पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति होने के नाते यहां पर आए हैं पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए जो भी हो सकेगा पर्यटन मंत्री से मिलकर पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही साथ हमने अंचल बीबी अधिकारी को वीर कुंवर सिंह किले के अंदर जो भी काम बाकी रह गया है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि हमसे जो भी होगा हम उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे

R9 भारत सुधीर कुमार की रिपोर्ट जगदीशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!