राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बाल संरक्षण को ले पदाधिकारियों संग बैठक की

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बाल संरक्षण को ले पदाधिकारियों संग बैठक की

प्ले स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश,माइंस व इट भट्टे में कोई भी बच्चा न रहे इसे सुनिश्चित करने के भी निर्देश

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में श्री तिवारी ने बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी से लेते हुए बाल अधिकार के प्रति संबंधित पदाधिकारी को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही.उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत बिना रजिस्टर्ड स्कूलों की जानकारी लेते हुए सभी का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही.

बच्चों के लिये अलग से डेडिकेटेड बस स्टॉपेज बनाने पर हुई चर्चा

बैठक में आयोग के सदस्य श्री तिवारी ने कहा कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि अक्सर कई बस संचालक बस की गति को धीमा करके बच्चों को बस से उतार देते है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ऐसे में बच्चों के लिये अलग से डेडीकेटेड बस स्टॉपेज की आवश्यकता है.उन्होंने नगर निगम,ट्रैफिक डिपार्टमेंट,सीडब्लूसी समेत अन्य संबंधित विभाग को इस दिशा में कार्य करने की बात कही.

जिले में संचालित बड़े वाहनों के पीछे बाल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखवाने पर हुई चर्चा

बैठक में श्री तिवारी ने एमभीआई से जिले में संचालित बड़े वाहनों की जानकारी ली साथ ही जिले में संचालित सभी बड़े वाहनों के पीछे बाल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखवाने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि माइंस,इट भट्टे,बीड़ी पत्ता चुनने के कार्य में बच्चों की भागीदारी शून्य हो,इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए.उन्होंने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को श्रम विभाग,आपूर्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग व अन्य सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न जगहों पर बाल मजदूरी के रोकथाम हेतु लगातार छापामारी करने हेतु निर्देशित दिया.उन्होंने सभी कार्यालयों कंप्लेक्सों आदि में निश्चित रूप से रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बोल दिया.उन्होंने बाल संरक्षण पदाधिकारी को सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्र में जगह चिन्हित करते हुए बच्चों से संबंधित शिकायत हेतु सुझाव पेटी लगवाये जाने हेतु निर्देशित किया.इसके अतिरिक्त आयोग के सदस्य ने जिले में बच्चों से संबंधित शिक्षा का अधिकार,बाल पलायन, बाल श्रम,मादक पदार्थ का सेवन आदि से संबंधित विषय पर विचार-विमर्श किया और उसके निराकरण,जागरूकता पर निर्णय लिया.मौके पर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,समेत अन्य विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!