विकसित भारत सकल्प यात्रा के तहत ग्राम अजान मे चौपाल लगाकर किया जागरूक

जनपद लखीमपुर खीरी विकसित भारत सकल्प यात्रा के तहत ग्राम अजान मे चौपाल लगाकर किया जागरूक

 

विकसित भारत के लिए चल रही योजनाओं का प्रचार

अजान, देउआपुर गांव में पहुंची  भारत संकल्प यात्रा की वैन

लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

 

अजान खीरी  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा  देश पूरी तरह से विकसित देश  के रूप में जाना जाए। सन 2047 तक पूरे देश को विकसित देश के रूप में जाना जाए। उसी के क्रम में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।

शुक्रवार को गोला तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत अजान, ग्राम पचायत देउआपुर में हमारा संकल्प विकसित भारत के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजान बाजार में एलईडी वाहन द्वारा उत्तर प्रदेश और भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का चलचित्र के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी शैलवी बाजपेयी सहित अन्य आधिकारियों ने सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों को एक-एक करके बताया गया। उन सभी लोगों ने प्राप्त योजनाओं के लाभ के बारे में भी फीडबैक दिया, कार्यक्रम मे मौजूद लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास फल वितरण कंबल गोद भराई अन्नप्राशन एव सरकार द्वारा दी गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के लाभ का हित पत्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विपिन कुमार यादव द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप मे सासद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी विनोद वर्मा, आईटी सेल प्रभारी प्रभात रुद्र बाजपेयी, उमेश तिवारी, खंड विकास अधिकार श्री हनुमान प्रसाद,साधन सहकारी समिति अध्यक्ष पंकज वर्मा,अनूप वर्मा, प्रधान जयप्रकाश अवस्थी, बजरंगी मिश्रा, शिवम मिश्रा सुमित पाड़े, हरिओम यादव, उषा यादव, महेश वर्मा, सर्वेश यादव, रामाआसरे, रवि वर्मा, आगनवाडी दर्शना कुमारी, आशोक कुमार यादव क्रषि अधिकार अजीत वर्मा, सिराजुद्दीन,आजाद बोक्सा,ममता देवी, आशा रानी, उपासना वर्मा, माया देवी, सुपर बाइजर बैक कर्मचारी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे
R9 भारत
आयुध शुक्ला प्रिंस के साथ नवीन गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!