R9 राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
संवाददाता देवेन्द्र बिसानी
शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील
संघ द्वारा बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया।
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। गणवेशधारी बाल स्वयंसेवक घोष पर एक साथ कदमताल कर सामूहिक एकता और अनुशासन का परिचय दिया। संचलन की शुरूआत सरस्वती शिशु मंदिर से हुई जो बस स्टैंड होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। नगर के व्यवसाय एवं सामाजिक संगठन द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया।
वीडियो – घोष के साथ कदमताल करते हुए स्वयंसेवक।