नवागन्तुक खीरी थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी

लखीमपुर खीरी

नवागन्तुक खीरी थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी, चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने पर्याप्त पुलिस के साथ समूचे कस्बे का पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की लोगों से बातचीत कर उन्हें पूर्व सुरक्षा देने का उनसे वादा किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास भी दिलाया।लोगों ने नवागंतुक थाना प्रभारी से बातचीत कर संतोष जाहिर किया अनावश्यक घूम रहे लोगों से अनावश्यक सड़क पर ना घूमने की सलाह दी और मुख्य सड़क पर बेतरतीब खड़े हुए ऑटो रिक्शा चालकों को भी कड़ी हिदायत दी। मालूम हो की इन दोनों राजापुर में हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण के चलते सभी छोटे-बड़े वाहन कस्बा खीरी से ही होकर निकाले जा रहे हैं इसलिए यातायात को व्यवस्थित रखने में पुलिस की अहम भूमिका भी है इस बात को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने आवागमन करने वालों से यातायात के नियमों का पालन करते हुए आवागमन करने की अपील भी की।

R9 भारत रामू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!