नवाबगंज विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से परेशान व्यक्ति की 271004 रुपए आरसी नोटिस…

गोंडा नवाबगंज
नवाबगंज विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से परेशान व्यक्ति की 271004 रुपए आरसी नोटिस

 

 

मामला नवाबगंज के ग्राम सभा तुरकौली मैं विद्युत विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है आपको बताते चलें कि राम मंगल सिंह के नाम से कनेक्शन संख्या 0 57138 लिया गया था कई वर्ष चलने के बाद उपभोक्ता के मृत्यु के पश्चात् उनके पुत्र प्रमोद सिंह ने वर्तमान जे.ई राकेश कुमार उपाध्याय से मिलकर कनेक्शन कटवा दिया उन्होंने सभी पुराना बिल जमा करने के बाद उन्होंने पीडी रसीद प्राप्त कर लिया इसके कई वर्ष बाद उनका तहसील द्वारा आरसी 271004 रुपया भेज दिया गया तब से उपभोक्ता के पुत्र बहुत परेशान है वह इधर-उधर भटक रहे हैं उन्होंने बताया कि हम एस.डी.एम.ओ.व जे.ई से मिलकर जब अपनी पूरी समस्या बताई तो वह रसीद की मांग की जब हमने सभी प्राप्त पी.डी.रसीद को दिखाया तो एसडीओ साहब ने उस रसीद को गलत ठहराते हुए भगा दिया जो कि वह रसीद उसे वर्तमान जे.ई.के माध्यम से प्राप्त हुआ था जिस वजह से उपभोक्ता पुत्र परेशान होकर आईजीआरएस डाल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!