बाडी : कंचनपुर पुलिस की कार्रवाई, शांतिभंग के आरोप में 03 जनों को किया गिरफ्तार

बाडी : कंचनपुर पुलिस की कार्रवाई, शांतिभंग के आरोप में 03 जनों को किया गिरफ्तार

बाडी उपखंड की ग्राम पंचायत कंचनपुर में दिनांक 29-09-2023 को थाना कंचनपुर इलाका ग्राम नौहरा में दो पक्षो में हुये झगडे को लेकर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 02 जनो को शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार किया गया है गांव नौहरा मे जमीनी विवाद को लेकर तनाव की स्थिति हो गई थी जिस पर थानाधिकारी थाना कंचनपुर ने शांतिभंग के अंदेशे में धारा 107 / 151 सीआरपीसी के तहत राजू व लवकुश को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है एवं एक अन्य कार्यवाही में बबलू को गिरफ्तार किया गया है। इलाका हाजा में शांति व्यवस्था कायम है शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किये गये व्यक्ति 1. राजू पुत्र हीरासिंह उम्र 42 साल जाति ठाकुर निवासी ग्राम नौहरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर 2. लवकुश पुत्र हीरासिंह उम्र 28 जाति ठाकुर निवासी नौहरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर 3. बबलू पुत्र पोखन जाति जाटव उम्र 19 साल निवासी पत्तीपुरा थाना बसेडी जिला धौलपुर ।प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!