सत्ताधारी सफेद पोस कर रहे हैं किसानों का उत्पीड़न, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

बिग ब्रेकिंग
रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा

सत्ताधारी सफेद पोस कर रहे हैं किसानों का उत्पीड़न, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

राजस्व टीम भेजकर एसडीएम को जांच करने का मिला आदेश

बांदा।
जहां सरकार द्वारा किसानों के हित की बात की जा रही है वही सत्ता में बैठे सफेद पोश के लोगो द्वारा किसानों को उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रताड़ित कर उनकी जमीनो पर कब्जा कर बेचने को मामला आया हुआ है। किसानों ने उत्पीड़न का दुखड़ा आला अफसरों को सुनाया। एडीएम ने
उपजिला अधिकारी सदर को आदेश दिया कि राजस्व टीम भेज कर जांच कर समस्या का निस्तारण करें और दबंग के विरुद्ध कानून कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
बांदा सदर तहसील के मवई बुजुर्ग का मामला है, जहां के रहने वाले दो सगे भाई भोला और भूरा पुत्र झंडू जिलाधिकारी के चौखट में पहुंचकर बताया कि हमारी जमीन गाटा संख्या 5028, 5029 ,5030 और 5049 में भू माफिया दबंग प्रवृत्ति के लोग जो की इसी जिले के निवासी हैं उनके द्वारा हमारी जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। गुंडई के बल बल पर उसमें निर्माण कराया जा रहा है। हम लोग मना करने जाते हैं तो हम लोगों को गाली गलौज करके वह मारते पीटते हैं और यह भी धमकी देते हैं ,तुम लोगों को मार डाला जाएगा,इसके बावजूद भी पीड़ितों ने 112 में डायल कर अपना पीड़ा सुनाई,लेकिन दबंगों के असर से कोई सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित किसानों ने जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की चौखट में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। बताया की सत्ता पक्ष के नेता जो दबंगई के बल बल पर हमारी जमीनों में कब्जा कर अवैधानिक तरीके से निर्माण करा रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। किसानों ने यह भी कह दिया अगर हम लोगों की समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो हम लोग अशोक लाट में अनशन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को आदेश देते हुए कहा कि राजस्व टीम भेज कर जांचकर समस्या का समाधान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!