कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 

राजाखेडा। राजाखेडा शहर स्तिथ पंच मुखी हनुमान जी मंदिर पर सर्वसमाज के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके परीक्षत स्वयं हनुमान जी महाराज होंगे और आचार्य अखिलेश पाराशर कथा का वाचन करेंगे।
शुक्रवार को कस्बे के रामखिलाड़ी चौराहे से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा प्रारंभ की गई जो मुख्य बाजार में निकलती हुई पंचमुखी हनुमानजी मंदिर पहुँची जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया जिसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया और भक्तगणों ने भगवान की कथा का आनंद लिया।
इस दौरान आयोजकों में नारायण प्रसाद, सुरेश शर्मा, जीतू तौमर, पप्पू चिहार, हरेंद्र, रामप्रकाश ठाकुर, हरिओम बघेल, दीपक चिहार, अमित, टीकाराम सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!