थाने में नफरी की कमी व चैकपोस्ट स्थापित किए जाने की मांग को लेकर बयाना व्यापार महासंघ ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

थाने में नफरी की कमी व चैकपोस्ट स्थापित किए जाने की मांग को लेकर बयाना व्यापार महासंघ ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर। बयाना पुलिस सर्किल के बयाना कोतवाली, बयाना सदर और गढ़ीबाजना में स्वीकृत पदों के अनुसार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति किए जाने सहित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए आरएसी या पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाने की मांग को लेकर बयाना व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रेंज आईजी को बताया कि थानों में नफरी की कमी के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बाइक चोरी की घटनाएं तो आम बात हो गई है। पुलिसकर्मी नहीं होने से सिग्मा गश्त भी नहीं हो पा रही है। इससे वारदात करने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकलते हैं। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। व्यापारियों ने बयाना के थाना डांग रोड और हिण्डौन रोड स्थित पीलूपुरा छोंकरा पर पहले की तरह आरएसी या पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाने की मांग की है। व्यापारी ने बताया की अधिकतर अपराधी वारदात करने के बाद भागने के लिए इन्हीं सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में चेक पोस्ट होने से अपराधियों को काबू करने में आसानी रहेगी। पूर्व में चेक पोस्ट होने से अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा था। जिला व्यापार महासंघ के जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में बयाना व्यापार महासंघ के अध्यक्ष विनोद सिंघल, संरक्षक पवन गोयल, वरिष्ठ महामंत्री मुकुट भारद्वाज आदि शामिल रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!