बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती जगदीशपुर भोजपुर से

वर्ष 2022 में कुँवर सिंह विजयोत्सव पर गृह मंत्री अमित साह ने किये थे ब्रह्मानंद सिंह को सम्मानित
जगदीशपर/ भोजपुर, अंग भारत। 1857 के महानायक
बाबु कंवर सिंह के छठी पीढी के वंशज और परिवार के वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। पटना में वह अपने आवास पर अंतिम सांस लिए। गुरुवार को उनके शव को पैतृक निवास जगदीशपुर के दलीपपुर लाया जायेगा। इसके पूर्व 12 बजे दिन में उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास में शव को रखा जायेगा। इसके बाद बक्सर के चरित्रबन स्थित गंगा घाट पर उनके बडे पुत्र आशुतोष प्रताप सिंह द्वारा मुखाग्नी दी जायेगी। गौरतलब हो कि वर्ष 2022 के कुँवर सिंह विजयोत्सव पर देश के गृह मंत्री अमित साह ने दुलौर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में ब्रह्मानंद सिंह को सम्मानित किये थे। ब्रह्मानंद सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये है।
R 9 भारत सुधीर कुमार जगदीशपुर