राजाखेड़ा,धौलपुर
प्रायोगिक कक्षाओं के सफल संचालन हेतु प्रदेशभर में मनाया गया लेब डे कार्यक्रम

राजस्थान शासन सचिव स्कूल शिक्षा नवीन जैन के द्वारा प्रदेश के समस्त सीनियर स्कूल में स्थापित प्रयोगशालाओं से सुदृढ़ीकरण और छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान में वृद्धि करने हेतु शनिवार को नो बैग डे के तहत लेब डे मनाये जाने के निर्देश दिये थे।इसी आदेश की अनुपालन में सीबीईओ राजाखेडा चरणसिंह के मार्गदर्शन में राजाखेडा के सभी सीनियर स्कूलों में शनिवार को लेब डे के उपलक्ष्य में प्रयोगशालाओं की साफ
सफाई,साज-सज्जा,रंगोली, गुब्बारे आदि के द्वारा सुसज्जित कर प्रायोगिक सामान को सुव्यवस्थित करके प्रयोगशाला को व्यवस्थित किया गया। लेब-डे के माध्यम से विज्ञान वर्ग के छात्रों में प्रायोगिक ज्ञान और सीखने के प्रति अभिरुचि जाग्रत होगी।इससे विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान में अभिवृद्धि करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विद्यालय में मनाये गये लेब-डे कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार,
व्याख्याता धर्मेंद्र सिंह,लक्ष्मी शर्मा,रामनरेश राघव सारिका जैन,परमानंद,रोहित वर्मा,जयंत कुमार,रजनीकान्त,हेमंत,चंद्रभान मीणा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा की हमारे विद्यालय के विज्ञान वर्ग के सभी छात्र छात्राओं ने लेब डे के उपलक्ष्य में अपनी प्रयोगशालाओं को सुसज्जित करने का काम किया इससे आगामी परीक्षाओं हेतु प्रायोगिक कक्षाओं का सफल संचालन हो सकेगा।सीबीआओ ममता गुप्ता ने कहा की शासन सचिव नवीन जैन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शनिवार को राजाखेडा के सभी सीनियर स्कूल में स्थित प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के मध्य प्रायोगिक अध्ययन के प्रति रुचि जाग्रत करने हेतु लेब डे के रुप में एक अभियान चलाया गया।
रिपोर्ट- मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।