मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम में पहुंचे वर्तमान भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम में पहुंचे वर्तमान भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान

 

दामजीपुरा—– मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग की चलाई जा रही गरीब कल्याण जन हितेषी योजना मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम जो मोहदा रेंज के दामजीपुरा के ग्राम धामदेही में संपन्न हुआ जिसमें वर्तमान भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान लाभ वितरण करने दामजीपुरा धामदेही पहुंचे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर की गई उसके पश्चात अतिथि स्वागत हुआ एवं तत्पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंद्र पाटीदार के द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं वन विभाग की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया कार्यक्रम में अगले उद्बोधन के रूप में महिला मोर्चा के सदस्य उषा धिकारे के द्वारा लाडली बहन से लगाकर जन्म से लेकर मृत्यु तक चल रही है योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश राठौर जी के द्वारा भी बताया गया कि क्षेत्र किस प्रकार से पहले पिछड़ा हुआ था आज की स्थिति में कितना विकास हुआ, बिजली पानी सड़क जो हमारी प्राथमिकता थी वह सब आज पूरी हो गई है है यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है वहीं क्षेत्र के जाने-माने वक्ता गुरदीप सिंह सलूजा टीटू सरदार ने भी गोंडी और कोरकू दोनों भाषाओं में माननीय मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए जारी जन हितेषी योजनाओ के बारे में बताकर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान की तारीफ करते हो कहा कि महेंद्र भैया के नेतृत्व में ही क्षेत्र कालापानी से दूर हुआ है पहले लोग क्षेत्र में नौकरी करने आने से डरते थे पर आज गांव-गांव तक चले जाओ हर गांव तक रोड बिजली और नल से पानी पहुंच चुका है वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वर्तमान में विधानसभा के शह प्रभारी सुनील भलावी जी के द्वारा भी बताया गया की सरकार हम सबके लिए अनगणित योजना चला रही है प्रधानमंत्री आवास को मातृत्व वंदना योजना हो उज्ज्वला योजना बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा बस हम सबको लाभ लेना है और हमारी सरकार को सहयोग करना है किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश्वर चंदेल जी के द्वारा भी किसान एवं जन समुदाय को योजनाओं से अवगत कराया वहीं भाजपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा विधानसभा भैसदेही के प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान जी के द्वारा कहा गया कि किस प्रकार से यह क्षेत्र कालापानी हुआ करता था आज शिवराज जी की सरकार है देश में मोदी जी की सरकार है इनके माध्यम से चहुंमुखी विकास हम सब देख रहे हैं आज हम सब चरण पादुका कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं आप सबको पता है कि किस प्रकार से वन विभाग हमको तेंदूपत्ता तोड़ने का पैसा देता है उसके बाद हमें बोनस भी देता है और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सबको जूते चप्पल साड़ी छाता पानी की बोतल यहां सब कुछ फ्री में हमारे लिए सरकार दे रही है अगर हम महुआ बिनते हैं उसकी सही ग्रेडिंग होती है तो वहां महुआ 100 से ₹110 किलो तक भी बिक सकता है ऐसी वन विभाग योजनाएं है एवं उसके अतिरिक्त सरकार ने जो वर्तमान में लाडली बहन योजना चलाई है जिससे हम सब देख रहे हैं कि हमारी बहनों के चेहरे पर अपार खुशी नजर आ रही है अब जिन बहनों के प्रधानमंत्री आवास नहीं बने थे उन्हें लाडली बहन आवास का फायदा भी दिया जाएगा एवं आने वाले समय में 21 वर्ष से अधिक उम्र की अगर कोई बेटी भी है तो उसे भी लाडली बहन का लाभ दिया जाना है बस आप सब की जिम्मेदारी है कि जो सरकार नगद का फायदा दे रही है उसके साथ खड़े रहना है या फिर कांग्रेस जो हमेशा झूठे वादे करती है आप सब पर निर्भर है कि आप किसे वोट करते हैं, पिछले दिनों अधिक वर्षा से आई बाढ़ से जो हमारे किसानों की फसल का नुकसान हुआ है मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बात की है कि जल्द किसानो की फसलों का सर्वे कराया जाए एवं उन्हें उचित मुआवजा दिलवाया जाए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना कार्यक्रम में आभार व्यक्त एसडीओ तावडी शिवकुमार अवस्थी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूरा यादव दामजीपुरा,अनिल उईके भीमपुर,अनिल उइके सरपंच डुलारीया एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संवाददाता इदरीश विरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!