शेर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

जनपद लखीमपुर खीरी

शेर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

गोला गोकर्णनाथ खीरी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने बताया कल हमने अपने मकान और विद्यालय के नजदीक खेतों में गेहूं की बुवाई की थी आज सुबह खेतों में मेड ट्रैक्टर लेकर गए तो खेत में कई जगह बाघ के पद चिन्ह दिखाइए पर वन विभाग को सूचित किया गया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची पंजे अधिक बड़े थे इससे वन कर्मियों ने बताया मादा बाघ के पद चिन्ह क्षेत्र में कई ग्रामों में बाघ की दहशत कायम है रजौरा, सेमरई, कोरिया सकेथू बांसगांव बसही कोडरी जमालपुर रायपुर सहित कई ग्रामों में मजदूर गन्ना छिलाई करने जाने से डर रहे हैं बच्चों को विद्यालय भेजने में भी भय व्याप्त है थाना हैदराबाद मोहम्मदी रेंज के कई ग्रामों में भय का माहौल है वन विभाग अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं कर रहा ग्रामों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो रहा है वन विभाग अपने हिंसक जानवर पकड़ कर जंगल ले जाए सिर्फ जागरूकता फैलाने से कार्य चलने वाला नहीं है।
आयुध शुक्ला प्रिंस के साथ नवीन गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!