इटारसी रविवार को जयपुर से सिकंदराबाद जाने बाली ट्रेन 19713 जयपुर-सिकंदराबाद जब इटारसी आउटर से प्लेटफॉर्म के लिए इंटर कर रही थी तो उसी दौरान ट्रेन के एस-4 और एस-6 कोच के टॉयलेटों में अचानक घुसे दो यात्रियों की नजर चिट्ठी पर पड़ी। चिठी में बम होने की बात कही गई थी और परिवार की जान को खतरा बताया गया था।
बस यह खबर आरपीएफ कंट्रोल रूम तक पहुंच गई, जिसके बाद पूरे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब चार घंटे तक ट्रेन में बम की तलाश की गई। ट्रेन के रुकने के बाद पुलिसकर्मियों ने बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से ट्रेन के कोचों को खाली कराया और सभी यात्रियों को दूसरे प्लेटफॉर्मों पर भेजकर प्लेटफॉर्म को खाली कराया। ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद नर्मदापुरम एसपी गुरुकरण सिंह और एडिशनल एसपी भी इटारसी जंक्शन आ पहुंचे। उन्होंने अपनी मौजूदगी में बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की मदद से ट्रेन का चप्पा-चप्पा चेक कराया। पूरी ट्रेन के हर एक कोने को बारीकी से चेक किया गया। इस पूरी चेकिंग में करीब 4 घंटे का समय लगा।
दोपहर 1 बजे आई ट्रेन में बम कि तलाशी के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए करीब 4 बजे रवाना हुई। R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर