आगामी 26 सितम्बर से शुरू होने वाले नवरात्रि के मद्देनजर *जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के सबसे प्राचीनतम, आस्था एवम विश्वास के प्रतीक के सुप्रसिद्ध आदि शक्ति के 51वें शक्ति पीठों में से एक देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में लगने वाले आगामी नवरात्रि मेला के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेला परिसर का निरीक्षण किया गया।
शुक्रवार को शाम जिलाधिकारी बलरामपुर डाॅ0 महेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर * राजेश कुमार सक्सेना* द्वारा देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर परिसर में लगने वाले नवरात्रि मेला की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरा, मेला कन्ट्रोल रूम, पार्किंग की व्यवस्था व श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित मेला प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
R 9 भारत TV बलरामपुर से ब्यूरोचीफ सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
