सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के कार्यकारणी बेमेतरा जिला अध्यक्ष हर्ष बघेल ने 16% आरक्षण होने पर दी बधाई
रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

बेमेतरा :युवा शक्ति जिंदाबाद जो 5 मांगों को लेकर पैदल यात्रा किए थे जिसमे हमारा एक प्रमुख मांग ये भी था,
आरक्षण प्रकरण पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में हमारे पक्ष में आया फैसला… युवाओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए 14 अगस्त को मख्यमंत्री से मांग पत्र सौंपा गया था 5मांगों को लेकर जो की आज ऐतिहासिक जीत मिला है आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
आरक्षण पर माननीय उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस माननीय अरुप कुमार गोस्वामी सर और माननीय जस्टिस पी.पी. साहू सर की डिवीजनल बैंच ने फैसला देते हुए बढे हुए आरक्षण 58% को घटाकर पूर्व की भांति 50% यथावत रखने का आदेश पारित किया है ….
इस फैसले से अब SC. का प्रतिशत 12% बढ़कर 16 % वापस आ गया है…