ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर #कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….

छत्तिसगढ रायगढ़ से=ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर #कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….

 

कैरेबियन प्रीमियर लीग मैच में सट्टा खिलाते पकड़े गये 2 सटोरिए….

₹100000 की सट्टा-पट्टी मोबाइल और नगद ₹2900 जप्त…..

रायगढ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा अपने स्टाफ व मुखबीर तैनात किया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2022 को वर्तमान में चल रहे कैरेबियन क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लाइव क्रिकेट मैच में दरोगापारा जैन मंदिर के पास दो व्यक्ति क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लिए जाने की सूचना पर कोतवाली स्टाफ द्वारा रेड किया गया, जहां सट्टा लिखते अमन सिंह पिता विनोद सिंह निवासी दरोगापारा रायगढ़ और मुकेश सिंह जोगी पिता चमन सिंह जोगी निवासी दरोगापारा रायगढ़ पकड़े गए । आरोपियों के कब्जे से सट्टा खिलाने की सामग्री मोबाइल, रजिस्टर जप्त किया गया जिसमें करीब ₹100000 का सट्टा पट्टी का विवरण दर्ज है तथा सट्टे में लगी जुआ रकम 2900 रुपए नकद आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्रुत अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!