ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN 7999509427
Channel Information – सभी तहसीलों पर संवाददाता नियुक्त करना है
चाँद के वार्ड 09 में जन-सेवा शिविर का आयोजन

म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महत्वकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है प्रत्येक गाँव और शहर के वार्डो में ग्रामपंचायत, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सर्वे कर रहे है शासन की योजना से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है और पात्रता होने के उपरांत भी किसी योजना से वंचित है तो ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन कर इस अभियान के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जाना है ।
नगर परिषद चाँद में इस जन सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 चाँद में शिविर का आयोजन खमरा रोड पर आयोजित किया गया। जहाँ अध्यक्ष दानसिंह पटेल उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने विगत दिनों सर्वे किये 40 पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित कर स्वीकृति आदेश प्रदान किया । साथ ही शिविर में पात्रता के आधार पर योजनाएं से वंचित आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये गए । ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद चाँद द्वारा प्रतिदिन 1 वार्ड में शिविर का आयोजन किया जा रहा है एवं कर्मचारियों का दल डोर टू डोर सर्वे कर योजनाओं से बंचित हितग्राहियों के चिन्हांकन कार्य कर रहे है। शिविर में मुख्य रूप से पचकोड़ी यादव, इमरान खान, योगेश सोलंकी, सुधान रघुवंशी, सहित नगर परिषद एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।