सांसद गोमती साय ने रमेश बजाज काका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया अपूरणीय क्षति।….

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत सांसद गोमती साय ने रमेश बजाज काका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया अपूरणीय क्षति।

 

रायगढ़ । रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने कुनकुरी के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमेश बजाज काका के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

सांसद श्रीमती साय ने कहा कि उनका आकस्मिक निधन कुनकुरी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद से जुड़ कर क्षेत्र में धर्म जागरण के मुख्य केंद्र बिंदु रहे हैं। वे धर्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। उन्होंने आमजन की समस्यायों को दूर करने का हमेशा प्रयास किया है। कुनकुरी के हनुमान टेकरी धार्मिक स्थल को सजाने संवारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका इस तरह से हम सब को छोड़ कर जाना। कुनकुरी सहित हर धर्म प्रेमी व्यक्ति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
सांसद श्रीमती साय ने रमेश बजाज काका के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!