विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश यूको बैंक पेंशनर्ज बेल्फेयर एसोसिएशन की त्रय वार्षिक बैठक घुमारवीं में प्रदेशाध्यक्ष एसएस ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश एसोसिएशन का चुनाव भी किया गया । जिसमें एसएस ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया जबकि ओपी शर्मा को महासचिव चुना गया । इस अवसर पर पैंशनर्ज को आने वाली विभिन समस्याओं जैसे पेंशन अपडेशन मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पेंशनरों की मुख्य मांग यह भी रही कि कार्यरत कर्मचारियों के वेतन संसोधन समझौते के साथ साथ पेंशनभोगियों की पेंशन भी संशोधित होनी चाहिये जो कि बैंकों में 1995 में पेंशन लागू होने के बाद संशोधित ही नहीं की गई है।
परिणामस्वरूप बैंकों में जो महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी पेंशन आज सेवानिवृत्त होने वाले चपरासी से भी कम है। इतनी कम पेंशन में अपनी दाल रोटी का खर्चा पूरा करना ही कठिन है तो दवाइयों के खर्चे कहां से पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम में कार्यरत कर्मियों की तरह बैंक सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रीमियम
ही बैंक सहयोग राशि प्रदान है।
बैठक में प्रदेश भर के विभिन एशोसिएशन के पदाधिकारी के आर भारद्वाज, ज्ञाना राम, चौपाल से आर एल पाण्टा, रोडू से आर एल चौहान, चम्बा से आई एस तुलसी, कुल्लू से टी एस ठाकुर,उना से एस एस कंवर, धर्मशाला से वी एस राणा सहित एशसियेशन करीब 300 पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।