रीवा की प्रियंका यूनिवर्स इंडिया मॉडलिंग में बनी बिजेता

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

 

 

 

आज हम बात कर रहे है रीवा की रहने बाली एक साधारण सी लड़की की जिसने बहुत ही कम समय मे मॉडलिंग की दुनिया मे अपनी एक अलग पहचान बना कर पूरे रीवा का नाम बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।हम बात कर रहे है रीवा की प्रियंका की जिन्होंने यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीत कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया ।प्रियंका ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नोयडा में एमके स्टार प्रेजेंट द्वारा आयोजित इंटरनेशल 2022 का फैशन शो के मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। ओर इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने यूनिवर्स इंडिया के बिजेता का खिताब अपने नाम किया। आयोजन कर्ता संदीप ओर सोनिया ने बताया की मॉडलिंग में प्रियंका तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आपको बता दे कि प्रियंका तिवारी मऊगंज के छिपिया गांव की है और उन्होंने आईटीआई कॉलेज रीवा में अपनी पढ़ाई की ।बर्तमान में वह अंधेरी मुम्बई महाराष्ट्र में रह कर मॉडलिंग क्षेत्र में आपना भाग्य आजमा रही है।प्रियंका के पिता दिवाकर प्रसाद तिवारी एवं माता विद्यावती तिवारी आज अपने आप को गौरवित महसूस कर रहे है।कि उनकी बेटी ने यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीत कर उनके इलाके का नाम रोशान कर दिया है।प्रियंका ने युबा पीढ़ी को संदेश दिया है।की बो अगर सच्चे दिल से महेनत करते है तो एक ना एक दिन सफलता उनके कदम चूमती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!