कस्बा बसई नवाब में सड़क छोटी सकरी होने की वजह से आए दिन जाम के हालात तो बने रहते हैं लेकिन आज करव भरे ट्रैक्टर के आपस में फंसने के कारण जाम बना रहा तथा बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला बसई नवाब से होकर के रोजाना हजारों की संख्या में बाहन निकलते हैं पुलिस के जवान आज जाम को सुलझानै के लिए सारे दिन काफी मशक्कत की गई हर रोज रोड सकरा होने की वजह से जाम के हालात बने ही रहते हैं लंबे समय से बसई नवाब की एक ही बड़ी समस्या रही है बसई नवाब का सकरा बाजार जिसकी वजह से आए दिन या किसी ने किसी ना किसी प्रकार से जाम लग जाता है जाम लगने के कारण यात्री एवं समस्त लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है सैपऊ से खैरागढ़ के लिए यह एकमात्र रोड है जो बसई नवाब से होकर गुजरता है इसके अलावा कोई छोटा या कच्चा किसी प्रकार का कोई और रोड नहीं है जैसे यात्री उस से घूम कर के निकल जाए जाम लगने से यात्री 2सै3 घंटे में फंस जाते हैं जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी एवं गत स्थान तक पहुंचने में लेट होना संभवतः कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हुए निकलते है लेकिन इस समस्या की ओर किसी ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है प्रशासन से कई बार इसको बताया गया है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिसकी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है पिछले 15 साल से बाजार के यही हालात हैं
रिपोर्टर वीरेंद्र कुमार सविता
बसई नवाब धौलपुर