मिश्रित (सीतापुर)
कोतवाल ने निर्धन दिव्यांग और बेसहारा परिवारों के संग मनाई दीपावली, बाटे मिठाई और पटाखे।

आपको बता दे कि मिश्रिख कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने अपने स्टाफ सहित गरीब बच्चों संग दीपावली पर्व मनाया, इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाई,मोमबत्ती और पटाखे वितरित किये, पुलिस द्वारा दिए गए उपहार पाकर बच्चों के मुरझाए चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दे रही थी, कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग दीपावली पर्व पर अपने घरों को नही जा पाते, क्योंकि आम जनमानस इस पर्व को लेकर अपने को सुरक्षित महसूस करें, परंतु इन बच्चों के बीच में आकर पर्व मनाना हमें ऐसा लगता है कि अपने परिवार के संग पर्व मना रहे हैं, उन्होंने कहा कि समाज में लोगों को यह जरूर देखना चाहिए कि जो जरूरतमंद हैं वह त्यौहार अच्छे से मना सकें और उनकी मदद करना चाहिए, इस अवसर पर उप निरीक्षक अनिल पांडे, योगिता नेगी, महिला सिपाही राखी, साक्षी और पूजा, कामिनी, गुंजन, नीता, सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

सीतापुर के मिश्रित तहशील से रामू राजवंशी R9 भारत।