चंदन दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन।
“””””””””””””””””””””””
रिपोर्टर ;-मुख्तार अंसारी ब्यूरो चीफ बांका
बांका: चान्दन प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर शाम महाआरती का 10 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित इस महाआरती में प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के दर्जन भर गांव के महिला और पुरुष भक्तों ने भाग लिया और माता के दरबार में माथा टेकर जीवन की मंगल कामना की। महाआरती को लेकर भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा था। इस महाआरती के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम ढलते ही पूजक उपेंद्र पांडेय, सोहन पांडेय, आचार्य देवदत्त,आचार्य उज्ज्वल पांडेय व रमाकान्त झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता रानी की विधिवत पूजा -अर्चना की और भव्य दीप प्रज्वलित कर माता की आरती की। महारानी की जयकारा से पूरा मंदिर परिसर गुंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। माता को लगाये गये भोग खीर का श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप मे वितरण किया गया। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज सिंहा, समिति के पूर्व सचिव मनीष शर्मा, व प्रियचन्द्र आजाद,नंद किशोर वर्णवाल,पंकज पांडेय,प्रकाश पांडेय,चंद्रमोहन पांडेय,राजेन्द्र पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।