जनपद आगरा
डिविजन हेड
अनिल कुमार
खेरागढ़ में पदस्त शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत,खेरागढ़:विकास खंड के सालेनगर के मजरा नगला सिताब में पदस्त शिक्षका की भरतपुर राजस्थान के समीप नगला ऊंचा पर सड़क हादसे में मौत हो गयी ।शिक्षिका तैनाती स्थल से भरतपुर स्थित अपने आवास पर जा रही थी ।
नगला सिताब में पदस्त शिक्षिका अंजू शर्मा शनिवार को छुट्टी के बाद अपने भरतपुर स्थित आवास के लिये वापस जा रही थी ।भरतपुर से पहले नगला ऊंचा के समीप पीछे से आ रहे डम्फर ने शिक्षिका की एक्टिवा को चपेट में ले लिया ।तेज रफ़्तार डम्फर की टक्कर से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गयी ।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है स्वजन भी मौके पर पहुच गये है ।
2015 से थी खेरागढ़ में पदस्थ, पति रोहित शुक्ला एसबीआई में मुख्य प्रबंधक पद पर है कार्यरत दो बच्चे हैं करिश्मा उम्र 17 वर्ष दिव्यांश दसवीं का छात्र है
शिक्षिका अंजू शर्मा खेरागढ़ के नगला सिताब में 2015 से पदस्त थी ।पति रोहित शुक्ला भरतपुर स्थित एसबीआई में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।मृतक शिक्षिका पति के साथ भरतपुर रहती थी ।मूल रूप से आगरा की निवासी है ।