पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती के अवसर पर सेंटमैरी स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम

झिरन्या से
राहुल राठौड़

 

देश के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती के अवसर पर सेंटमैरी स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य श्रीमती वीणा सूर्या ने देश के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और पूजा अर्चना की तत्पश्चात स्कूल के संचालन श्री लक्ष्मण सूर्या जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में बच्चों को जानकारी दी और बच्चों को टॉफी वितरण की इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें वाइस प्रिंसिपल श्री मिस बबली जी राठौड़ ने नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए बहुत ही सुंदर पंक्तियां कई छोटे छोटे कदम लेकर जब यह विद्यालय के आंगन में आते हैं अनजान होते हैं सपनों से पर नई डगर पा जाते हैं लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल के साथ जब कक्षा में जाते हैं अपने छोटे से कमरे को यह क्लासरूम बना जाते हैं नर्सरी से यह आठवीं तक हर अध्यापक को यह भाते हैं एक नई उम्मीद के साथ नई दिशा पा जाते हैं इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने रंगोली चित्रकला पेंटिंग स्कूल की आदि गतिविधियों में भाग लिया बच्चों को नाश्ता करवाया वह बच्चों के साथ टीचरों ने भी चेयर रेस खेली जिसमें बच्चों का भी उत्साह बढ़ गया और शिक्षकों को ने भी चेयर रेस में भाग लिया जिसके बाद बच्चों ने खूब मस्ती की इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल बबली राठौर व पुरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!