नशे में धुत युवती का बीच रोड पर हाई वोल्टेज

रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा

 

नशे में धुत युवती का बीच रोड पर हाई वोल्टेज

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के निकट आज दोपहर एक युवती ने अचानक लोगों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बीच रोड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। युवती ने जिसको भी सामने देखा भद्दी भद्दी गालियां के साथ उस पर ईटे पत्थर लेकर टूट पड़ी। घटना की जानकारी लोगों ने शहर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है । युवती बस स्टैंड के पास की रहने वाली बताई जाती है और कहा जाता है कि वह नशे की आधी है।वहीं कुछ लोगों ने इस घटना पर तंज भी कसा है कि अभी यहीं हरकत किसी ने युवक ने की होती तो स्थानीय लोग और पुलिस पहले उसकी खातिरदारी करती फिर थाने ले जाती। लेकिन महिला की करतूत पर सब सन्नाटा खीच कर निकल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!