आरा रेलवे स्टेशन पर GRP एवं RPF के साथ स्थानिय प्लेटफॉर्म पर चेकिंग

दिनांक 06.09.23 को आरा रेलवे स्टेशन पर GRP एवं RPF के साथ स्थानिय प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के क्रम में PF न° 02 के पूर्वी साइड स्वचालित सीढ़ी से आगे स्टॉल न° 04 आरती इंटरप्राइजेज स्टॉल के पास एक व्यक्ति राजेश चंद्रवंशी उम्र 22 वर्ष पे° जगदीश प्रसाद सा° पकडी मौलाबाघ वार्ड न 10 थाना- टाउन आर जिला – भोजपुर को गाड़ी संख्या 12142 अप पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक से मोबाइल चोरी कर भागते हुए पकड़ा गया।इस संबंध में वादि स°उ°नि° राजू प्रसाद RPF पोस्ट आरा एक लिखित आवेदन दिए जिसके आधार पर रेल थाना आरा कांड संख्या 161/23 दिनांक 06.09.23 धारा 414 भा°द°वि° विरुद्ध गिरफ्तार अभियुक्त- राजेश चंद्रवंशी उम्र 22 वर्ष पे° जगदीश प्रसाद सा° पकडी मौलाबाघ वार्ड न 10 थाना- टाउन आर जिला – भोजपुर के विरुद्ध दर्ज किया।इस कांड का अनुसंधान सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार करेंगें।

प्रेषक
थानाध्यक्ष
रेल थाना आरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!