बारिश के पानी से कच्चे रिहायसी मकान धराशायी
एंकर- बाँदा जनपद के बबेरु क्षेत्र के अंतर्गत लगातार बारिश से कच्चा रिहायसी मकान धराशायी हो गया, मकान मालिक ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इमदाद की गुहार लगाई है।
विओ- बबेरु तहसील अंतर्गत ग्राम पतवन निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र रामप्रसाद व शैलेन्द्र कुमार पुत्र मुन्नूलाल ने उपजिलाधिकारी बबेरु को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बारिश से कच्चा रिहायसी मकान गिर गया है। लकड़ी, खपरैल व घरेलू घर गृहस्थी नष्ट हो गयी है। भूमिहीन होने की वजह से कोई सुनवाई नही की जा रही है। बरसात ने घर भी छीन लिया है। एसडीएम से सरकारी आवास दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल को जांच करने के आदेश दिए है।
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा