जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 10 दिसंबर, 2023

आज दिनांक 10 दिसंबर, 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में 10 दिसंबर 2023 को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आयोजित किया गया है जिसमें “सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत यह राज्य के सभी जिले के मंडल कारा में काराधीन बंदियों के बीच यह कार्यक्रम आज हो रहा है। इसके लिए जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा की ओर से नोडल पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा काराधीन बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक, जेलर, नोडल पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं सभी कराधीन बंदी उपस्थित थे।