भरतपुर में बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों हेतु आज से शुरू हुई होम वोटिंग की प्रक्रिया
भरतपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को भरतपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों हेतु होम वोटिंग की प्रक्रिया आज 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो कि14 अप्रैल तक चलेगी। जो व्यक्ति 5 से 14 अप्रैल तक चलने वाली होम वोटिंग से अनुपस्थित या वंचित रह गया, उसके लिए 15 और 16 अप्रैल को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तहत होम वोटिंग के लिये पंजीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। निर्वाचन क्षेत्र में 1598 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इसमें 1114 बुजुर्ग और 484 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। गौरतलब है कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी के विशेष योग्यजन को होम वोटिंग की सुविधा मिलती है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे