मारपीट कर लूटपाट करने का फरार आरोपित गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की रुदावल थाना पुलिस द्वारा लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार उ०नि० ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को लक्खोराम पुत्र टीकमसिहं निवासी रिछोहा थाना जगनेर जिला आगरा यू०पी० ने मामला दर्ज कराया था कि वंशी पहाडपुर से पट्टी देखकर वापिस अपने गाँव रिछोहा जा रहा था तो नगला छतरी की सपाट के पास देवेन्द्र पुत्र गोपी गुर्जर ने अपने साथी जयशिव, हेमसिंह, बबलू पुत्र पूरन के साथ मिलकर उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया व हॉकी-डण्डों से मारपीट कर गले से सोने की लर, 3 अंगूठी, जेब में रखे रूपयों सहित एक कीपैड मोबाइल को लूट लिया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना पुलिस द्वारा करीब 1 साल से वांछित चल रहे आरोपी ऋषिकेश पुत्र अतरसिंह उम्र 24 साल जाति गुर्जर निवासी खोहरी थाना रूदावल को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात रहे कि उक्त मामले में 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश देवेन्द्रसिंह पुत्र गोपी को पूर्व में ही गिरफतार कर सफारी गाडी आरजे05-यूए-9293 को जब्त किया गया था।।
भरतपुर से हेमंत दुबे