बयान में 9 जून को परशुराम शोभा यात्रा सहित प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

बयान में 9 जून को परशुराम शोभा यात्रा सहित प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

 

भरतपुर।आगामी 9 जून को बयाना कस्बे में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह और परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर, मंगलवार को कस्बा स्थित चंद्रगुप्त सदन पर पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सलेमपुरिया की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज समिति बयाना की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में गत सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में 85 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं सहित राजपत्रित पदों पर चयनित होने वाली समाज की प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मेधावी विद्यार्थी अपने अंकतालिका की कॉपी के साथ आवेदन 7 जून तक मनोरमा मोटर्स, परशुराम स्कूल और ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल पर जमा करा सकेंगे। इसके अलावा 9 जून की शाम शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलने वाली शोभायात्रा में मथुरा-वृंदावन की आकर्षक झांकियां और बैंडबाजे शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति संरक्षक मुरारीलाल बारैठा, अध्यक्ष विष्णु भगवान शास्त्री, शोभायात्रा संयोजक राजेंद्र मनका एडवोकेट, सह-संयोजक पार्षद प्रबल शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा और दिनेश महलौनी, अजय उपाध्याय, रोनू उपाध्याय, परशुराम शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, देवेंद्र गुड्डू, भगवान स्वरूप, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!