गली-गली सट्टा खिलवा रहा है सट्टा किंग

गली-गली सट्टा खिलवा रहा है सट्टा किंग

शहर क्षेत्र में ही दर्जनों जगह किंग के गुर्गे कमीशन पर सट्टे का करते हैं काम

फ़तेहपुर। जनपद में सट्टा बाजार पूरी तरह से चरम सीमा पर है। यहां खुलेआम क्षेत्रीय पुलिस की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर प्रतिदिन लाखों रुपए का सट्टा खेला जाता है। लोगों का आरोप है कि इस खेल में कई ऊँची पहुँच के लोग भी शामिल हैं। यही कारण है कि सट्टा खेलने वालों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इस बीच अब गली-गली चल रहा है सट्टा बाजार जबकि जिम्मदारो द्वारा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल, मामला जनपद फ़तेहपुर के शहर क्षेत्र का है। फ़तेहपुर वैसे तो अमन चैन को लेकर चर्चाओं में रहता है, लेकिन यहां का सट्टा बाजार भी आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़तेहपुर में दस रुपए के बदले आठ सौ रुपए देने के लालच में यहां छोटे बच्चों से लेकर मजदूर और गरीब परिवार के लोग चंद रुपयों के लालच में सट्टा लगाते हैं और यह सट्टे की दुकानें जनपद में गली-गली खुली हुई है। मुख्यता शहर क्षेत्र में ही पीरनपुर, कबाड़ी मॉर्केट,मुराइनटोला सहित दर्जनों जगह सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!