12 मई को बेरमो में मनाया जाएगा मांग दिवस, ट्रेड यूनियनों की बैठक संपन्न।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

12 मई को बेरमो में मनाया जाएगा मांग दिवस, ट्रेड यूनियनों की बैठक संपन्न।

 

बोकारो जिला के कथारा स्थित एटक कार्यालय जरंगडीह में 10 मई 2026 रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा एटक, सीटू एवं एआईसीसीटीयू की बैठक कॉमरेड एस. बी. सिंह दिनकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 12 मई को प्रस्तावित मांग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एटक के लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर पूरे देश में 12 मई को मांग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं एनसीआर क्षेत्रों में हड़ताली मजदूरों पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार की पुलिस द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में बेरमो क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 मई को सुबह 10:30 बजे करगली गांधी चौक पर मजदूर एकत्रित होंगे और विरोध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बैठक में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे तथा अन्य श्रमिक संगठनों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में एटक के नवीन कुमार विश्वकर्मा, जवाहर लाल यादव, मथुरा सिंह यादव, परन महतो, बलराम नायक एवं खुबाली मंडल, सीटू के विजय कुमार भोई, कमलेश गुप्ता एवं निजाम अंसारी तथा एआईसीसीटीयू के भुनेश्वर केवट, विकास कुमार सिंह, बालेश्वर गोपे, पप्पू लाला,सुनील कुमार सिन्हा एवं राजदेव चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!