कथारा चौक पर सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला घायल।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा चौक पर सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला घायल।

 

बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा चौक पर 10 मई 2026 रविवार दोपहर लगभग एक बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बरमो चार नम्बर निवासी नीलम देवी (35) सड़क पार कर रही थीं, तभी जेएच 09 बीजे 3089 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल उसी कार से कथारा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एस.एस. शर्मा ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में क्रैक होने की आशंका है। बताया जाता है कि घायल नीलम देवी कथारा स्थित विजय होटल में काम करती हैं। उनके पति का नाम सूरज है। दुर्घटना के समय कार चला रही महिला का नाम आशा कुमारी बताया गया है, जो सवांग वन बी की निवासी हैं। हादसे के बाद आशा कुमारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। उन्होंने अपने वाहन से ही नीलम देवी को आगे के इलाज के लिए करगली ले जाकर भर्ती कराया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!