खैराचातर की बेटियों ने बढ़ाया मान,पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित ।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

खैराचातर की बेटियों ने बढ़ाया मान,पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित ।

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत की बेटियों ने झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राज्य और जिला स्तर पर सफलता का परचम लहराने वाली इन मेधावी छात्राओं के सम्मान में 10 मई रविवार को नये पंचायत सचिवालय खैराचातर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।​​

 

 

समारोह में मुख्य रूप से तीन छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमे ​छोटी कुमारी झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड (कला संकाय) में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वही ​सीमा कुमारी इंटरमीडिएट (कला संकाय) में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ​खुशी प्रवीण इंटरमीडिएट (कला संकाय) में जिला स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। ​ इन तीनों लड़कियों को सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रमुख नियोति दे, मुखिया विजय कुमार जायसवाल,सुमित्रा देवी,सहयोगिनी संस्था की सचिव कल्याणी सागर, निशाकर दे,श्याम प्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, अजय जायसवाल,गौतम सागर, संजय जायसवाल, प्रकाश महतो,पूनम कुमारी, नंदकिशोर नायक,नीलम जायसवाल,राजेश जायसवाल, शेखर कपरदार, सुशीला जायसवाल,पुष्पा देवी,विजय कपरदार,मनोज घांसी,वार्ड सदस्य,आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका,स्वास्थ्य सहिया,जल सहिया, जेएसएलपीएसकी सदस्य, पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय समाजसेवी, प्रखंड के सभी सम्मानित मुखिया शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख नियोति दे ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की इन बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस समारोह का उद्देश्य न केवल इन छात्राओं का उत्साहवर्धन करना है, बल्कि गांव की अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन रेखा देवी ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!