ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए मजाक पड़ी भारी, 18 वर्षीय लड़के पर चढ़ा ट्रैक्टर हुई मौत,

dh
राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बसई कविलाल में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे एक दूसरे के साथ मजाक भारी पड़ गई और मजाक ही मजाक में ट्रैक्टर ने एक लड़के को अपनी चपेट में ले लिया जिससे ट्रैक्टर के सामने चपेट में आने से लड़के की दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार शनि पुत्र राममूर्ति उम्र करीब 18 साल वह गांव में ही अपने साथियों के साथ एक दीवार के सहारे बैठकर बातें कर रहा था तभी उसका ही मित्र ट्रैक्टर से सामने से आया और थोड़ी देर ठहरकर आपस में मजाक होने लगी तभी मजाक ही मजाक में ट्रैक्टर पर सवार अंकित पुत्र स्वर्गीय गोली सिंह निवासी बसई कविलाल ने कहा कि ट्रैक्टर चढ़ा दूं तो इतने में सामने से शनि ने कहा कि चडा दें ट्रैक्टर उसके बाद मजाक में ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और नियंत्रित नहीं हो सका जिसके बाद जाकर सीधा शनि को दीवार सहित ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया जिससे ट्रैक्टर के बंपर से उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा गम्भीर रूप से चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद तुरंत मौके से उसको राजाखेड़ा अस्पताल लाया गया जहां से हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गांव में पसरा मातम। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा