बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीसीएल सीकेएस ने नर्सों को किया सम्मनित
नर्स मानवजाति तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वरदान :- रविंद्र !
बोकारो जिला के रेफेरल आस्पताल फुसरो में 12 मई 2026 मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ अपने रीति -नीति के अंतर्गत क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा नर्स बहनों को अंगवस्त्र-पुष्पगुच्छ एवं मिठाई दे कर रेफेरल आस्पताल फुसरो में नर्स बहनों को सम्मनित किया गया। उक्त मौके पर रेफेरल आस्पताल फुसरो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एन. वारला और सीसीएल सीकेएस के कार्य समिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना अहम भूमिका डॉक्टरों की होती है। उतना ही बड़ा योगदान नर्स बहनों का भी होता है। मरीजो को समय से दवाई उपलब्ध कराने से लेकर दिन-रात मरीजो का सेवा तथा एक नई उर्जा प्रदान करने में नर्स बहनों का समाज एक अहम भूमिका रहती है। अभी हाल में कुछ वर्ष पहले जब पुरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। उस समय भी हमारे नर्स भाई-बहनों ने अपने बिना जीवन का प्रवाह किए वेगेर पुरे विश्व में कोरोना काल जैसी विकराल महामारी में भी बड़ी मुश्तैदी से खड़ी रही है और हमारी नर्स बहनों ने पूरे विश्व मे एक अहम भूमिका निभाते हुए कितने मरीजो की जान बचाने में अपना कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन किया। वही क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि नर्स मानवजाति का स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है भारतीय मजदूर संघ अपने रीति-नुती के तहत आज 12 मई को प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेस नाईटएंगल जिनका जन्म दिवस सन 12 मई 1820 में हुई थी उनके जन्मदिवस पर भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाती आ रही है। वही क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि आज हमलोग सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा केन्द्रीय आस्पताल ढोरी में अपने नर्स बहनों को सम्मानित कर नर्स दिवस मना रहे है ।