भरतपुर 21 मई 2026
मुख्यमंत्री बजट 2026 -27 में सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा नदबई के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कार्यालय की घोषणा का हुआ क्रियान्वयन, आम जनता में खुशी की लहर
सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित कार्य एवं शिकायतों को लेकर अब आम जनता को भरतपुर जाने से मिलेगी निजात
भरतपुर.. नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह द्वारा नदबई की आम जनता के लिए किए गए प्रयासों के तहत.. सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री बजट वर्ष 2026-27 में नदबई के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन कार्यालय की घोषणा के बाद आज बुधवार को कार्यालय का विधायक पुत्र हिम्मत सिंह द्वारा विधिवत उद्घाटन करते हुए शुभारंभ किया गया..!
कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह के सुपुत्र हिम्मत सिंह और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेश शर्मा द्वारा फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया..इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेश शर्मा ने बताया कि नदबई मुख्यालय पर एक्सईएन कार्यालय संचालन के लिए विभाग की ओर से एक्सईएन सहित कुल 8 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है.. जिसमें विभाग द्वारा भरतपुर खंड में कार्यरत उन्हें नदबई एक्सईएन कार्यालय की कार्यवाहक जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.. साथ ही उन्होंने कहा कि अब नदबई क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए भरतपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुनने के साथ ही समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा…इस मौके पर विधायक पुत्र हिम्मत सिंह सहित क्वालिटी कंट्रोल अधिशाषी अभियंता रविन्द्र सिंह, सहायक अभियंता धीरज सिंह, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र शर्मा, उच्चैन सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र पाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता नितिन कुमार व विभाग के अन्य अधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे