भाक्रांमसं के बैनर तले ठेका मजदूर वेतन बढ़ोतरी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

भाक्रांमसं के बैनर तले ठेका मजदूर वेतन बढ़ोतरी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।

बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है।भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को मकोली स्थित कृष्ण चेतनामंदिर में आउट सोर्सिंग में कार्यरत असंगठित बिजली मिस्त्रियों और मजदूरों ने बड़ा फैसला लेते हुए आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल और “काम बंद”आंदोलन शुरू कर दिया। मजदूर नेताओं ने साफ कहा कि वर्तमान मजदूरी दर बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है,जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक वेतन वृद्धि,सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मांगों पर ठोस समझौता नहीं होता,तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। कहा कि ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में बिजली विभाग के अंतर्गत आउट सोर्सिंग ठेके दारों के अधीन कार्य करने वाले मिस्त्री और मजदूर अब अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए आर – पार की लड़ाई लड़ेंगे।बैठक में मुख्य रूप से खिरोधर कुमार सिंह, फागु महतो,पती सिंह,यदुनंदन महतो,कैलाश महतो,नारायण सिंह,नूनूचंद महतो,लव कुमार राम,बच्चन यादव,अरुण पांडेय,मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद अकबर,रमेश कुमार, मोहम्मद निजाम,प्रहलाद महतो,नीलकंठ रविदास,दिनेश कुमार सहित सैकड़ों मिस्त्री और मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!