जयपुर 12 जुलाई 2026
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से, जयपुर में 170 से अधिक केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
12 से 18 जुलाई तक 14 विषयों की होगी परीक्षा, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी नियुक्त

जयपुर… राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा राज्य के 27 जिलों में आयोजित की जा रही है,कुल 9,651 पदों के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.. जयपुर जिले में 170 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4.15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है। सुरक्षा, यातायात, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी नियुक्त
परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुनील कुमार सिंघल एवं प्रधानाचार्य सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन के अनुसार प्रथम पारी के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा प्रातः 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी प्रकार द्वितीय पारी के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा और दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, प्रथम पारी के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा प्रातः 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी प्रकार द्वितीय पारी के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा और दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा।
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 जारी
परीक्षा से संबंधित शिकायतों एवं समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 12 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाने तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाने तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके…!!
जयपुर से हेमंत दुबे