कथारा OP में कर्मियों के साथ बैठक, ओपी प्रभारी ने दिए आम जनता से मित्रवत व्यवहार के निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा OP में कर्मियों के साथ बैठक, ओपी प्रभारी ने दिए आम जनता से मित्रवत व्यवहार के निर्देश

 

बोकारो जिले के कथारा ओपी थाना परिसर में ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति की अध्यक्षता में थाना में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था और जनता से व्यवहार को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने सभी कर्मियों को आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने और अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच बेहतर हो इसके लिए संवेदनशीलता जरूरी है।ओपी प्रभारी ने कहा राजेश प्रजापति “हमारी पहली प्राथमिकता है कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार हो। सभी कर्मी ईमानदारी और अनुशासन से ड्यूटी करें। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।”
बैठक के बाद झिरकी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण भी किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना बताया गया।स्थानीय खिलाड़ी ने कहा
“पुलिस द्वारा खेल सामग्री मिलने से हम लोगों को काफी प्रोत्साहन मिला है। इससे हम खेल में और मेहनत करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और समाज के बीच दूरी कम होगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!