चास मुफ्फसिल थाना में आयोजित हुआ थाना दिवस

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चास मुफ्फसिल थाना में आयोजित हुआ थाना दिवस, अंचल निरीक्षक की मौजूदगी में 4 मामलों का किया गया निष्पादन

बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना परिसर में गुरुवार 16 जुलाई 2026 को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक चास की उपस्थिति में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया।थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी मारपीट और पारिवारिक कलह से जुड़े कुल 04 मामले आए। अंचल निरीक्षक और थाना पुलिस की संयुक्त पहल से सभी मामलों को आपसी सहमति और समझाइश के आधार पर सुलझाया गया। इससे पुलिस और प्रशासन पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि हर महीने थाना दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि छोटे-छोटे विवाद थाना तक पहुंचने से पहले ही सुलझ जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में न लें। इस दौरान चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी और अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य है आम जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि थाना दिवस में आए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!