सैपऊ
रक्षाबंधन विशेष धौलपुर पुलिस ने लिया रक्षा का वचन बहनों की सुरक्षा का दोहराया संकल्प
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रिश्तों की डोर को विश्वास सम्मान और सुरक्षा के संकल्प से मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस की ओर से जिलेभर में रक्षा का वचन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पुलिस थानों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बहनों से राखी बंधवाकर महिला सुरक्षा सम्मान और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन मे रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बहनों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है पुलिस का प्रयास है कि जिले की हर बहन-बेटी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे
सैपऊ थानाधिकारी अमित शर्मा ने इस अवसर पर कहा बहनों का विश्वास हमारी ताकत है और उनकी सुरक्षा हमारा संकल्प है परिस्थितियां चाहे कितनी भी विषम क्यों न हों धौलपुर पुलिस बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी
रक्षा का वचन कार्यक्रम के माध्यम से धौलपुर पुलिस ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए महिला सुरक्षा सम्मान और विश्वास की भावना से जोड़ने का संदेश दिया
रवि तिवारी की रिपोर्ट