बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 29 अगस्त को मासिक लोक अदालत।
बोकारो जिला के तेनुघाट मे माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो प्रधान जिला जज के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में शनिवार 29 अगस्त को मासिक लोक अदालत लगाया जाएगा. लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है. इसके पहले बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज प्रथम मो फइम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे.