पी एम श्री विद्यालय कसमार में राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव की जानदार शुरुआत

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

पी एम श्री विद्यालय कसमार में राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव की जानदार शुरुआत

 

बोकारो जिला के कसमार में पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शानदार तरीके से विविध ऊर्जावान खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें प्राचार्य फारुक अंसारी, नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा, वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार रजवार,खेल शिक्षक प्रशांत कुमार ओझा आदि के निर्देशन में विद्यालय के सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में दामोदर सदन की गीतांजलि कुमारी एवं शंख सदन के विश्वरूप मुखर्जी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर कोयल सदन की शाहिना खातून रहीं। आयोजन में डॉ रणजीत कुमार झा एवं सीमा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुश – अप प्रतिस्पर्धा बालक वर्ग में हर्षित प्रजापति दामोदर सदन एवं उत्तम कुमार स्वर्णरेखा सदन ने‌ संयुक्त रूप से प्रथम, वहीं दामोदर सदन के अनिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में अशोक कुमार रजवार एवं डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह की महती भूमिका रही। पुश-अप बालिका वर्ग में स्वर्णरेखा सदन की पायल कुमारी ने प्रथम एवं शंख सदन की नेहा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में सुमन कुमारी एवं सीमा कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। इसी प्रकार, रस्सा-कस्सी बालक वर्ग में दामोदर सदन ने प्रथम एवं कोयल सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में कैलाश कुमार एवं परमेश्वर बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रस्सा-कस्सी बालिका वर्ग में स्वर्णरेखा सदन ने‌ प्रथम एवं शंख सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम आयोजन में अमित कुमार एवं मेहताब खातून का बेहतर सहयोग रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता में दामोदर सदन की गीतांजलि कुमारी ने प्रथम एवं शंख सदन के अनिकेत कुमार दे तथा स्वर्णरेखा सदन की पूजा कुमारी ने संयुक्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में राम बाबू शुक्ल एवं सुशीला कुमारी की मुख्य भूमिका रही। रस्सी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में शंख सदन के अंकित कुमार ने प्रथम एवं स्वर्णरेखा सदन के आकाश लहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में सत्येन्द्र कुमार एवं खुर्शीद रज़ा की मुख्य भूमिका रही। रस्सी कूद बालिका वर्ग में शंख सदन की हीना परवीन ने प्रथम एवं दामोदर सदन की अनीशा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में महाकांत झा की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में अजय कुमार दुबे, रितेश कुमार महथा,रिशु कुमार, नितेश कुमार प्रजापति, सुदीप कुमार शर्मा, दिनेश कुमार महतो आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!