बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, बीडीओ मुकेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश
बोकारो जिला के बेरमो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज 21 मई 2026 को प्रखण्ड सभागार कक्ष में जनगणना 2027 कार्य की नजरी-नक्शा तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए बेरमो प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी जनगणना पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मुकेश कुमार ने जनगणना 2027 के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को नजरी-नक्शा तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों और तकनीकी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र का भौतिक सत्यापन कर नजरी-नक्शा अपडेट करें और नए मकानों, टोलों व बसाहटों को जोड़ना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए जमीनी स्तर पर सटीक डेटा संग्रह जरूरी है। इसके लिए सभी पर्यवेक्षक आपसी समन्वय के साथ काम करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रखंड कार्यालय को दें।इस बैठक में सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव, प्रतिल कुमार सिंह, शेषनाथ रजक, अमित कुमार सिंह, विनोद बिहारी विश्वकर्मा, अशोक वर्मा, विजय मिश्रा, राजेन्द्र कुमार, जगन्नाथ महतो सहित सभी जनगणना पर्यवेक्षक उपस्थित हुए।