CISF ने बेरमो में कोयला माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3.23 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CISF ने बेरमो में कोयला माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3.23 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त

 

बोकारो :केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF ने बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर फिर शिकंजा कसा है। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गश्ती अभियान के तहत 23 मई 2026 शनिवार को बी एंड के एरिया में बड़ी कार्रवाई की गई। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए कारो एक्सावेशन के पीछे जमा किए गए 3.230 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। खासमहल एरिया से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं जिन पर कोयला लदा था।
जब्त की गई मोटरसाइकिलों के पंजीयन संख्या JH02M 2897, JH09AM 5912 और JH09S 2441 हैं। इन्हें गोल घर के पास से बरामद किया गया। जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को तथा तीनों मोटरसाइकिलों को बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।CISF अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।इस छापामारी दल में निरीक्षक एस आर नायक, शीला टोपो, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश, आरक्षक सुदामा प्रसाद, अतुल कुमार सहित अन्य CISF जवानों की सराहनीय भूमिका रही। CISF का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!